फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़-मेरठ हाईवे पर शुरू हुआ फोरलेन का निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हाइवे चौड़ीकरण के लिये पेड़ काटते कर्मचारी - फोटो : HAPUR
गढ़-मेरठ हाईवे पर शुरू हुआ फोरलेन का निर्माण
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ-गढ़ हाईवे-709ए पर फोरलेन का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में पेड़ काटे जा रहे हैं। 2069 करोड़ की लागत से 50.25 किलोमीटर तक फोरलेन होगा। कार्यदायी संस्था को दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
मेरठ से गढ़ के बीच सुगम यातायात के लिए हाईवे-709ए के फोरलेन की प्रक्रिया पिछले एक साल से चल रही है। सितंबर में ही कार्य करने की तैयारी थी। लेकिन लगातार मौसम खराब होने, किनारे पर खड़े पेड़ों का कटान न होने के अलावा हापुड़ के गांवों की जमीनों का अधिग्रहण समय से पूरा न होने के कारण कार्य अटका था। अब जब अधिकतर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। ऐसे में एनएचएआई ने कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में इस हाईवे के दोनों तरफ खड़े पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

पेड़ों की कटाई के दौरान लगा जाम
पेड़ों की कटाई के दौरान शुक्रवार को गढ़ मेरठ हाईवे पर जाम की स्थिति रही। वाहनों को रोकर पेड़ों को गिराया गया, जिसके कारण यहां जाम लग गया। हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते लोगों को दिक्कत जरूर रहेगी लेकिन इसके बनने के बाद काफी राहत मिलेगी। हालांकि गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के आने जाने के कारण कुछ दिन यह कार्य बाधित रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से गढ़ तक बनेंगे चार बाईपास
मेरठ से गढ़ तक इस हाईवे पर सफर सुहाना होगा, फिलहाल जाम के कारण इस दूरी को पूरा करने में डेढ़ से दो घंटे लग जाते हैं। एनएचएआई पूरे मार्ग पर चार बाईपास बनाएगा। गढ़ से मेरठ जाते समय पहला बाईपास किठौर और शाहजहांपुर के बाहर से निकाल देगा। दूसरा बाईपास मेरठ के गांव हसनपुर, तीसरा सिसौली गांव के बाहर से और चौथा बाईपास सिसौली से चलकर एनएच 119 मवाना से मिल जाएगा।

कार्ययोजना की स्थिति -
50.25 किमी - हाईवे की कुल लंबाई
45 मीटर - हाईवे होगा चौड़ा
36 गांव - की भूमि का हुआ अधिग्रहण
146 हेक्टेयर - भूमि का होना था अधिगहण
650 करोड़ - वितरित हुआ है मुआवजा
मेरठ-गढ़ हाईवे-709ए के चौड़ीकरण के प्रथम चरण कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण में पेड़ काटे जा रहे हैं। कार्य को तय समय में पूरा कर लिया जाएगा। - राकेश सूद, परियोजना निदेशक, एनएचएआइ मुरादाबाद।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed