फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

4.5 करोड़ से बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
4.5 करोड़ से बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स
विज्ञापन

हापुड़। एचपीडीए ने विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ की योजना बनाई है। इसमें आनंद विहार में लगभग 5 करोड़ की लागत से शॉपिंग कांप्लेक्स और एम्यूजमेंट पार्क बनाया जाएगा। इसके अलावा गढ़ में नुक्का कुंआ रोड का भी निर्माण किया जाएगा। इनका शिलान्यास वर्चुअल तरीके से मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से किया जाएगा। प्राधिकरण ने छह परियोजनाओं की सूची शासन को भेज दी है। शिलान्यास के बाद जल्दी ही इन कार्यों के शुरू होने की उम्मीद है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण अपनी आवासीय योजनाओं को विकसित करने के साथ अन्य सुविधाएं मुहैया कराने पर ध्यान दे रहा है। आनंद विहार में शॉपिग कांप्लेक्स बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत 4.50 करोड़ से आनंद विहार आवासीय योजना में कलक्ट्रेट के पास ही इनका निर्माण कराया जाएगा। वहीं 1.50 करोड़ रुपये से हापुड़-दिल्ली मार्ग स्थित ड्रेन की हरित पट्टी पर एम्यूजमेंट पार्क के प्रथम चरण का कार्य होगा। यह प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। इस पार्क को उच्च स्तर का बनाया जाएगा। इसके लिए काफी पहले से तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन

कोट-
प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। जिसके संबंध में प्राधिकरण द्वारा छह परियोजनाओं के नाम शासन को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये हैं प्राधिकरण की योजनाएं -
*आनंद विहार आवासीय में कलक्ट्रेट हापुड़ के पास शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण - लागत 4.50 करोड़
* आनंद विहार आवासीय योजना में पॉकेट जी में तीस मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण एवं बाहरी विकास कार्य- 3.50 करोड़
*आनंद विहार आवासीय योजना के पॉकेट एच में निर्मित कालंदी अपार्टमेंट के परिसर का आंतरिक विकास कार्य- 2.10 करोड़
* गढ़ मुक्तेश्वर में मेला रोड पर अंबेडकर पार्क में जिला पंचायत के गेट तक तथा नक्का कुंआ मंदिर के सामने से रविदास चौक पर सड़क निर्माण का कार्य -1.80 करोड़
* आनंद विहार आवासीय योजना के पॉकेट एच में नवसर्जित एकल आवासीय भूखंडों के आंतरिक विकास कार्य- 1.06 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed