फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रशासन ने दिखाया 35 प्रतिशत फसलों का नुकसान, किसान नाराज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : HAPUR
प्रशासन ने दिखाया 35 प्रतिशत फसलों का नुकसान, किसान नाराज
विज्ञापन

हापुड़। बारिश से किसानों की बर्बाद हुई फसल के सर्वे से किसान संतुष्ट नहीं हैं। जिला प्रशासन ने सर्वे में किसानों की 35 फीसदी फसल बर्बाद होने का आंकलन किया है। जिसको लेकर भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर दोबारा सर्वे कराने की मांग की। किसानों ने बताया कि बारिश से 60 फीसदी फसल नष्ट हुई है। वहीं डीएम ने एडीएम से दोबारा फसलों का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।
जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से धान, सरसों, उड़द, मूंग आदि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसान पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। अब बारिश ने फसल चौपट कर दी। जिला प्रशासन ने केवल 35 फीसदी फसल नष्ट होने का होना माना है। जबकि जिलेभर में किसानों की 60 फीसदी फसल चौपट हुई है। हाल ही पड़ी बारिश ने भी किसानों को काफी नुकसान किया था। ऐसे में नष्ट हुई फसलों का दोबारा सर्वे कराकर फसल की क्षति का मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को भी सौंपा। डीएम ने एडीएम को दोबारा सर्वे कराने के निर्देश दिए। उधर, किसान मजदूर संगठन पूरन ने धौलाना से सपनावत नहर से होते हुए ब्रजनाथपुर शुगर मिल को जाने वाले जर्जर रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन सौपने वालों में जितेंद्र नागर, रामकुमार आर्य, मनोज प्रधान, रवि भाटी, राजवीर सिंह भाटी, प्रेम सिंह, रवि, मुकेश, बिजे प्रधान, ब्रह्मसिंह राणा, शिवकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed