फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पीएम आवास के नाम पर महिलाओं से 18 हजार ऐंठे, पालिकाध्यक्ष ने पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
hapur news
प्रधानमंत्री आवासीय योजना के नाम पर महिला से ठगी करने वाले आरोपी को हड़काते पालिकाध्यक्ष - फोटो : HAPUR
पीएम आवास के नाम पर महिलाओं से 18 हजार ऐंठे, पालिकाध्यक्ष ने पकड़ा
विज्ञापन

हापुड़। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए धनराशि दिलाने के नाम पर एक युवक ने दो महिलाओं से 18 हजार रुपये ऐंठ लिए। मंगलवार दोपहर आरोपी ने दोनों महिलाओं को बीस हजार रुपये और लेकर नगर पालिका बुलाया था। डूडा की ओर से यहां मेला लगाया गया था। महिलाओं और आरोपी के बीच रुपयों को लेकर कहासुनी होते देखकर वहां से गुजर रहे पालिकाध्यक्ष को शक हुआ और उन्होंने उसे दबोच लिया। पालिकाध्यक्ष ने आरोपी को हड़काते हुए नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से कोतवाली भिजवा दिया।
देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली निवासी रजनी और दिव्या ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि खुद को अधिवक्ता का बाबू बताने वाला यह युवक कुछ दिन पहले दोनों महिलाओं के पास गया। उसने झांसा दिया कि वह इस योजना के लिए मिल रहे लोन को उन्हें आसानी से दिलवा सकता है। इसके लिए कुछ धनराशि उसे अधिकारियों को देनी होगी। युवक की बातों में आकर दोनों महिलाओं ने उसे 18 हजार रुपये दे दिए। इसके अलावा युवक ने 20 हजार रुपये की और मांग की थी। 20 हजार रुपये मंगलवार को लेने के लिए युवक ने उन्हें नगर पालिका बुलाया था। जब दोनों महिलाएं नगर पालिका पहुंचीं और युवक से रुपयों को लेकर बातचीत हुई तो वहां से गुजर रहे पालिकाध्यक्ष को शक हुआ और उन्होंने महिलाओं से आने का कारण पूछा। इस पर दोनों महिलाओं ने पूरी बात की जानकारी उन्हें दी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने आरोपी को पकड़ लिया और भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान महिलाओं और युवक के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। पालिकाध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को आरोपी युवक को पुलिस को सौंपने के लिए कहा। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ कोतवाली आ गई। दोनों महिलाओं ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि युवक द्वारा अवैध रूप से रुपये लेने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर प्राप्त हो गई है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed