{"_id":"6175a7c417b36960121feab1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd228282321","type":"story","status":"publish","title_hn":"दत्तियाना गांव के 661 घरों तक पहुंचेगा स्वच्छ पानी, 2.56 करोड़ की लागत से टंकी का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दत्तियाना गांव के 661 घरों तक पहुंचेगा स्वच्छ पानी, 2.56 करोड़ की लागत से टंकी का निर्माण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दत्तियाना गांव के 661 घरों को मिलेगा शुद्ध पानी
2.56 करोड़ की लागत से टंकी का निर्माण शुरू, 1.75 लाख लीटर पानी भंडारण की क्षमता
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। सिंभावली ब्लॉक के गांव दत्तियाना में 2.56 करोड़ की लागत से 1.75 लाख लीटर पानी भंडारण क्षमता वाली टंकी का निर्माण शुरू हो गया है। रविवार को भूमि पूजन किया गया। गांव के 661 घरों को शुद्ध पानी मिलेगा।
दत्तियाना गांव की आबादी करीब दस हजार है, यहां के हैंडपंप दूषित पानी उगलते हैं। जिससे गांव में कैंसर, हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों का प्रकोप है। ग्राम प्रधान पूनम त्यागी ने इस मामले में शासन को अवगत कराया था। जल निगम द्वारा प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया, जिस पर मुहर लगने के बाद गांव में टंकी निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। भूमि पूजन के दौरान बीडीओ मनोज कुमार, एडीओ पंचायत सतीश शर्मा, ग्राम प्रधान पूनम त्यागी, रजनीश त्यागी जयप्रकाश त्यागी, हरिओम, रणवीर सिंह, पवन हूण, जयवीर गुर्जर, सतेंद्र गुर्जर, अजय त्यागी, नीरज त्यागी, धर्मपाल त्यागी, छोटू मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत पर नहीं पड़ेगा बिजली बिल का भार
पानी की टंकी सोलर पैनल संचालित होगी, बिजली के कनेक्शन की इसके लिए जरूरत नहीं होगी। ग्राम पंचायत पर बिल का भार भी नहीं पड़ेगा। शासन की प्राथमिकताओं में यह प्रोजेक्ट शामिल है।
विज्ञापन
11.93 किलोमीटर लंबी बनेगी पाइपलाइन
दत्तियाना गांव में 661 घरों को पानी मुहैया कराने के लिए 11.93 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन अंडरग्राउंड डाली जाएगी। जिससे ग्रामीणों को निर्बाध शुद्ध पेयजल मिलेगा। टंकी में 1.75 लाख लीटर पानी का भंडारण हो सकेगा।