{"_id":"6175a676760ad13d7b120f76","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd22828213","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगी लड़ाई-राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगी लड़ाई-राकेश टिकैत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में सड़क से संसद तक जारी रहेगी लड़ाई : राकेश टिकैत
हापुड़। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई जारी रहेगी। किसान तीनों कृषि कानूनों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। राकेश टिकैत हापुड़ के गांवों का दौरा करने के बाद लालपुर स्थित श्री श्री 1008 बुद्ध दास जी महाराज खिचड़ी वालों की गद्दी पर मत्था टेकने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार गन्ने के दाम पर 25 रुपये बढ़ाकर वाहवाही लूटने का काम कर रही है। जबकि उर्वरकों और कीटनाशक के दामों में जिस तरह से वृद्धि की गई है, उससे किसानों की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि किसान सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पूरी तरह से सम्मान करते हैं। लेकिन तीनों कृषि कानूनों के विरोध जारी रहेगा। किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसान और जनता भाजपा सरकार को आने वाले चुनावों में करारा जवाब देगी। इससे पहले राकेश टिकैत गांव रसूलपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री के आवास पर पहुंचे। यहां किसानों से वार्ता के बाद आगे के लिए रवाना हुए। जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि जिले के किसान तीनों कानूनों के विरोध में डटे रहेंगे। सरकार जब तक कानून वापस नहीं लेगी, वह दम नहीं लेंगे। वहां जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा, चौधरी यशवीर सिंह, समरपाल सिंह, रामपाल, जतिन चौधरी, संदीप चौधरी, कुंवर सिंह, चौधरी वीरेंद्र सिंह, नितिन शर्मा, रवि कुमार, जसवंत गिरी आदि मौजूद रहे।