फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दीवाली पर हर पांच मिनट में मिलेगी रोडवेज बस,सफर में न होगी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दीवाली पर हर पांच मिनट में मिलेगी रोडवेज बस
विज्ञापन

हापुड़। दीवाली को लेकर हापुड़ डिपो की रोडवेज बसों का संचालन हर पांच मिनट में विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा। यात्रियों को सफर में परेशानी न हो, इसके लिए अफसरों ने बसों के 40 फीसदी ट्रिप भी बढ़ा दिए हैं। जल्द ही प्रोत्साहन योजना लागू होगी, लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मियों को अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। वहीं, त्योहार के दौरान कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त रहेंगी।
दीवाली पर घर जाने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। बसों की किल्लत से कई बार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए रोडवेज के अफसरों ने तैयारी पूरी कर ली है। बसों के बेहतर संचालन के लिए डिपो की 106 बसें विभिन्न मार्गों पर फर्राटा भरेंगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए इन बसों के ट्रिप में 40 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। प्रोत्साहन योजना में लगातार 10 दिन ड्यूटी करने वाले चालक/परिचालकों को अतिरिक्त पैसा दिया जाएगा। एआरएम संदीप नायक का कहना है कि यात्रियों को दीपावली पर परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बसों का बेहतर संचालन किया जाएगा। कर्मचारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

काउंटर से पता चलेगी बस की लोकेशन त्योहारों पर बस की लोकेशन जानने के लिए यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। काउंटर से इसका पता लगाया जा सकेगा। समस्त बसें जीपीएस से लैस होंगी। ऐसे में एक क्लिक पर बस की लोकेशन को देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लोकल मार्गों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
हापुड़ से मोदीनगर, किठोर रोड पर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। त्योहार पर भी इन मार्गों पर बसों की किल्लत से परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed