{"_id":"61730c5e1a714f358e32287e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd228171780","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से 12वीं के छात्र समेत दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से 12वीं के छात्र समेत दो की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से 12वीं के छात्र समेत दो की जान गई
पिलखुवा/धौलाना। जिले में बुखार से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को पिलखुवा के गांव खेड़ा निवासी इंटरमीडिएट के छात्र और धौलाना के गांव देहरा में चार वर्षीय बच्चे की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने रिपोर्ट में डेंगू होने का दावा किया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
गांव खेड़ा निवासी भोजवीर सिंह के 17 वर्षीय पुत्र आशु को 12 अक्तूबर को बुखार आया था। उसका उपचार एक निजी चिकित्सक से कराया गया। आराम नहीं मिलने पर उसे हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। यहां तबीयत बिगड़ने पर मेरठ और फिर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि आशु की प्लेटलेट्स काफी गिर गई थी, चिकित्सकों ने रिपोर्ट में डेंगू होने की बात कही थी। दिल्ली में उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। उधर, धौलाना के गांव देहरा में बुखार से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका के पिता कय्यूम ने बताया कि बेटी के उपचार के लिए उसने अपना ऑटो तक बेच दिया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी, दावा है कि बच्ची की टेस्ट रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना के चिकित्सा अधीक्षक डा. राकेश कुमार ने बताया कि बुखार से मौत की सूचना मिली है। टीम को भेजकर परिजनों व अन्य लोगों की जांच कराई जाएगी। ग्रामीणों को साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।