फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

खाद केंद्रों पर डीएपी का टोटा, किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
hapur news
खाद केंद्रों पर डीएपी का टोटा, किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। आलू, गेहूं की बुवाई का समय है, लेकिन जिले के खाद केंद्रों पर डीएपी का संकट चल रहा है। वहीं एनपीके के दाम बढ़ने से किसानी की परेशानी और बढ़ गई है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को किसानों ने कलक्ट्रेट पर हंगामा किया। उन्होंने केंद्रों पर जल्द से जल्द डीएपी की आपूर्ति कराने की मांग की है। उधर, अफसरों का दावा है कि जिले के लिए रैक आ गई है, केंद्रों पर डीएपी की सप्लाई कराई जा रही है।
बरसात के कारण पहले ही आलू की बुवाई प्रभावित हो गई है। फसल की बुवाई में डीएपी की आवश्यक अधिक होती है। ऐसे में केंद्रों पर किसानों की भीड़ लगी हुई। लेकिन बहुत से केंद्रों पर डीएपी का संकट बना हुआ है। शुक्रवार को डीएपी किल्लत के विरोध में भाकियू भानु के आह्वान पर किसानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन मंत्री राजेंद्र गुर्जर व राधेलाल त्यागी ने कहा कि जरूरत के समय अक्सर खाद की किल्लत हो जाती है। डीएपी के लिए किसान केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन खाद नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने ज्ञापन सौंपकर, जल्द डीएपी उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इस मौके पर राजवीर सिंह भाटी, धर्मेंद्र त्यागी, अनुज कुमार, संजय चौधरी, अमित त्यागी, रविंद्र त्यागी, नूतन प्रकाश त्यागी, सुधीर त्यागी, विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएपी मिल नहीं रहा, एनपीके के बढ़ा दिए रेट
जिले के खाद केंद्रों पर डीएपी खाद मिल नहीं रहा है। एनपीके के दामों में करीब 260 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। किसानों का शोषण हो रहा है, गन्ना भुगतान नहीं होने से भी काफी परेशान हैं। जल्द खाद उपलब्ध होना चाहिए। -हंसवीर सिंह, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन जिले में होती है खाद की किल्लत
किसानों को जब खाद की अधिक जरूरत होती है, तभी जिले में इसकी कमी हो जाती है। डीएपी के लिए किसान रोजाना केंद्रों पर जा रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रहा है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द समस्या का समाधान होना चाहिए। -वीर सिंद्धू, किसान।
जिले में आ चुकी है रैक, केंद्रों पर सप्लाई शुरू
जिले को डीएपी की रैक मिल गई है, खाद केंद्रों पर डीएपी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। किसानों को खाद किल्लत की समस्या से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed