फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अमानवीयः 20 रुपये चुराने के शक में बच्ची को बांधकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
hapur news
अमानवीय: 20 रुपये चुराने के शक में बच्ची को बांधकर पीटा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। महज 20 रुपये की चोरी के शक में मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव के एक दुकानदार ने सात साल की बच्ची के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी। पहले बच्ची का हाथ और पांव बांधा, फिर एक बुग्गी से बांधकर पीटा गया। बच्ची रोती बिलखती रही, छोड़ने की मनुहार करती रही, लेकिन दुकानदार का दिल नहीं पसीजा। रही-सही कसर पुलिस ने पूरी कर दी। इस घटना में उसे पहले सिर्फ शांति भंग दिखी। सोशल मीडिया पर प्रताड़ना का वीडियो वायरल होने के बाद उच्च अधिकारियों ने आदेश दिया, तब जाकर शाम को धाराएं बदली गईं।
गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी बच्ची बुधवार शाम सात बजे गांव के ही राकेश की दुकान पर समोसा लेने के लिए गई थी। इस दौरान राकेश को बच्ची पर शक हुआ कि उसने बीस रुपये चोरी कर लिए हैं। इसके बाद राकेश ने बच्ची के हाथ-पांव रस्सी से बांधते हुए उसे बंधक बना लिया। उसके साथ मारपीट की गई। ग्रामीणों की भीड़ के सामने बच्ची को काफी देर तक प्रताड़ित किया गया। बच्ची रोती रही, गिड़गिड़ाती रही और खोले जाने की गुहार लगाती रही। भीड़ में शामिल कुछ लोग भी बच्ची के हाथ खोले जाने की बात कहते रहे, लेकिन दुकानदार ने एक नहीं सुनी। काफी देर तक उसे बुग्गी से बांधकर रखा गया।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी दुकानदार के एक साथी ने पूरे मामले का वीडियो भी बना दिया। कुछ ग्रामीणों की गुहार के बाद आरोपी ने बच्ची को छोड़ा। रोती हुई घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई। दुकानदार का विरोध करने के लिए परिजन पहुंचे तो आरोपी ने उल्टा उन्हें ही धमकाते हुए 112 पर फोन कर पुलिस से चोरी की शिकायत कर दी। गांव पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को सुबह थाने आने की बात कहकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की हुई फजीहत, वीडियो बनाने वाले पर भी किया मुकदमा
बच्ची को प्रताड़ित करने का पूरा मामला बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद बहादुरगढ़ पुलिस हरकत में तो आई, लेकिन दुकानदार के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित पक्ष को भी समझा बुझाकर शांत करा दिया। वायरल वीडियो उच्च अधिकारियों तक भी पहुंचा। इस पर एसपी ने फटकार लगाई। इसके बाद आरोपी राकेश और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वाले महेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महेश अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed