{"_id":"61706c4343e32f0e7a036005","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2280585148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह बाद गिरफ्तार हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह बाद गिरफ्तार हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार माह बाद गिरफ्तार हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी
धौलाना। चार माह से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि बाकी आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
समाना चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने खुलेआम घूम रहे आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी कार्यालय पर तीन वर्षीय बेटी के साथ आत्मदाह करने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पीड़िता के मुताबिक उसकी सास की शह पर उसके पति के ममेरे भाइयों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोप था कि पीड़िता के पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी सास अपने भाई के बेटों के साथ जबरन संबंध बनवा कर उसका उत्पीड़न कराती आ रही है। मामले में नामजद फरार चल रहे आरोपी देवर कुलदीप व मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।