{"_id":"61706e6365529d79962534c8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd228058031","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो की और मौत, 35 स्थानों पर मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो की और मौत, 35 स्थानों पर मिला लार्वा
विज्ञापन
घर पर ग्लूकोज लगवा कर उपचार कराती महिला.
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से दो की और मौत, 35 स्थानों पर मिला लार्वा
हापुड़/धौलाना। जिले में बेकाबू बुखार ने बुधवार को बच्ची समेत दो लोगों की जान ले ली। परिजनों का दावा है कि डेंगू के चलते मौत हुई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने सामान्य बुखार बताया है। सरकारी रिकॉर्ड में जिले में अभी तक सिर्फ एक मरीज की डेंगू से मौत हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने 35 स्थानों पर लार्वा मिलने की पुष्टि की है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बिगास में बुखार ने कहर बरपा रखा है। बुधवार को गांव की 45 वर्षीय एक महिला ने भी हापुड़ के निजी अस्पताल में बुखार के चलते दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि रिपोर्ट डेंगू मिला था। प्लेटलेट्स तेजी से गिरती गई। इस गांव में महीनेभर में बुखार से यह 19वीं मौत थी। धौलाना क्षेत्र में भी रोजाना अर्थियां उठ रही हैँ। बुधवार को गांव खिचरा निवासी फरियाद अली की 13 वर्षीय बेटी फरहा की भी बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अचानक तेज बुखार आया था। उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कैंप नहीं लगाए जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बुखार से मौत के मामले में टीम को घर भेजकर जांच करायी जाएगी। अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं, चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
नली हुसैनपुर में घर-घर मरीज
गांव नली हुसैनपुर में बुखार से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी हैं। घर-घर बुखार के मरीज हैं। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का निरीक्षण भी किया था। फिर भी मरीज झोलाछापों से उपचार कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
डेंगू पर नियंत्रण की हर संभव कोशिश
डेंगू के खात्मे का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लोगों को भी जागरूक होना चाहिए। घरों के आसपास साफ-सफाई के साथ ही अन्य सावधानी बरतें। ताकि डेंगू का लार्वा न पनप सके। मरीजों को बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है।
-डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।