फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कॉलेज प्रबंधन ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी में पांच दाखिले किए कैंसिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कॉलेज प्रबंधन ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी में पांच दाखिले किए कैंसिल
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में अन्य वर्ग के छात्रों को दाखिला देने के मामले में छात्रों के हंगामे के बाद अब कॉलेज प्रबंधन बैक फुट पर आ गया है। मंगलवार को इस श्रेणी में किए गए पांच दाखिले कैंसिल कर दिए गए। वहीं छात्र संगठनोें ने आरोप लगाया है कि 50 से अधिक एडमिशन नियम विपरीत किए गए हैं। जिसकी उच्चस्तरीय जांच कर होनी चाहिए।
गौरतलब है कि सीसीएसयू ने सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के प्रवेश के लिए ईडब्ल्यूएस श्रेणी की मेरिट लिस्ट जारी की थी, जो अन्य जाति की श्रेणियों से कम अंकों पर लगी। इसमें प्रवेश के लिए तहसील से बनने वाले प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

लेकिन एसएसवी पीजी कॉलेज में नियमों को ताक पर रख कुछ शिक्षकों ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी में अन्य जाति के छात्रों को प्रवेश दे दिया। जबकि उनके पास कोई प्रमाण पत्र भी नहीं था। मामला खुला तो कॉलेज प्रबंधन द्वारा सीसीएसयू से मेरिट में इन छात्रों के नाम होने का दावा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कॉलेज की ओर से ऐसे छात्रों को ईडब्ल्यूएस का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सोमवार को सपा छात्रसभा के आह्वान पर छात्रों ने काफी हंगामा किया था। जिसके बाद कॉलेज की ओर से पांच दाखिले कैंसिल कर दिए गए। वहीं, छात्र इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।

प्रमाण पत्र न देने पर दाखिले किए कैंसिल
सीसीएसयू से जारी मेरिट में ही छात्रों के नाम थे, जिसके आधार पर ईडब्ल्यूएस श्रेणी में इन्हें प्रवेश दिए गए। उक्त छात्र ईडब्ल्यूएस का प्रमाण पत्र नहीं दे सके हैं, जिसके चलते उनका प्रवेश निरस्त कर दिया गया है। - डॉ रेनू बाला, प्राचार्या एकेपी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed