फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

खुशखबरी : 35 मिमी बारिश में धुला हापुड़ का प्रदूषण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बारिश में छाता लगाकर जाती युवतिया. - फोटो : HAPUR
खुशखबरी : 35 मिमी बारिश में धुला हापुड़ का प्रदूषण
विज्ञापन

हापुड़। बेमौसम हुई बारिश से शहर का प्रदूषण धुल गया और तापमान में छह डिग्री की गिरावट आई है। एक्यूआई 292 से घटकर अब मात्र 13 रह गया है। ऐसे में अगले कुछ दिन मौसम सुखद रहने की उम्मीद है। दिनभर मौसम सुहावना बना रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
पिछले कुछ दिनों से लोग दिन में गर्मी से परेशान थे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच रहा था जबकि न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास बना हुआ था। दिन में चटक धूप से लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार रात से आसमान में बादल छाने शुरू हो गए, रविवार की सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हुई जो देर शाम तक जारी रही। इससे शनिवार को अधिकतम एक्यूआई 292 पहुंच गया था। रविवार को इसमें काफी हद तक सुधार हुआ।
विज्ञापन

बारिश से जहां प्रदूषण का स्तर कम हुआ है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान छह डिग्री तक कम हुआ है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। कुल मिलाकर रात के समय अब लोगों को एसी और पंखों से छुटकारा मिल गया है। दिन में पूरे दिन तक आसमान में बादल छाये रहे, जिसके कारण मौसम खुशगवार बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed