फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बारिश में धुला प्रदूषण, सांस लेने योग्य हुई हापुड़ की हवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बारिश में धुला प्रदूषण, सांस लेने योग्य हुई हवा
विज्ञापन

हापुड़। रविवार को हुई बारिश से शहर का प्रदूषण धुल गया। हवा साफ हो गई। तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आयी, वहीं एक्यूआई 290 से घटकर 72 रह गया। दिनभर मौसम सुहावना बना रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

बीते एक पखवाड़े से दिन में भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच रहा था जबकि न्यूनतम 21 से 22 डिग्री ही था। दिन में चटक धूप से लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार रात से आसमान में बादल छाने शुरू हो गए, रविवार की सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हुई जो देर शाम तक जारी रही। शनिवार को अधिकतम एक्यूआई 290 पहुंच गया था। रविवार को इसमें काफी हद तक सुधार हुआ। जिले में शनिवार अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बीते चार में एक्यूआई की स्थिति
14 अक्तूबर----192
15 अक्तूबर----225
16 अक्तूबर---290
17 अक्तूबर----72
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed