फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कृषि कानूनों के विरोध में आज रेल रोकेंगे भाकियू के कार्यकर्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कृषि कानूनों के विरोध में आज रेल रोकेंगे भाकियू के कार्यकर्ता
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों और लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता 4 घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रखेंगे। उनका किसान संगठन भी सहयोग देगा। किसानों एलान के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले 10 महीनों से धरना दे रहे हैं। हाल ही में लखीमपुर खीरी की घटना के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री का इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी ना होने के विरोध में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने गांव में पुतला दहन भी किया था। अब इस मामले में हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने रेल रोकने का एलान कर दिया है। जिले में दो स्थानों पर ट्रैक पर कब्जे का निर्णय लिया गया है। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव ददायरा में किसानों ने बैठक की। इसमें भाकियू के मंडल महासचिव यशवीर चौधरी, भगत राम सिंह, कुशल पाल आर्य, वीरेंद्र सिंह, धनवीर शास्त्री ने बताया कि जब तक सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानेगी, आंदोलन जारी रहेगा। सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। सत्ता के नशे में चूर होकर केंद्रीय राज्यमंत्री किसानों की हत्या कर रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को रेल रोककर विरोध प्रकट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed