{"_id":"616c7ec1cdb2e3019a48dc7f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd227885213","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगास में बुखार से 15 मौत, 100 से अधिक लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगास में बुखार से 15 मौत, 100 से अधिक लोग बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिगास में बुखार से 15 मौत, 100 से अधिक लोग बीमार
हापुड़। गांव बिगास में 15 दिनों के अंदर अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। गांव के हर घर में कोई न कोई बुखार से कराह रहा है। बीमार लोग गांव के झोलाछापों से लेकर नगर के निजी अस्पतालों में उपचार करे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। मरीज घरों में खुद को ग्लूकोज चढ़ाकर स्वस्थ होने का प्रयास कर रहे हैं।
वायरल, टाइफॉयड के बाद अब डेंगू ने जिले में पैर पसार दिए हैं। स्थिति यह है कि घरों से लेकर अस्पतालों के बेड पूरी तरह भरे हुए हैं। मरीजों को भर्ती होने के लिए सिफारिश करनी पड़ी रहीं है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अस्पताल पहले की तरह की खाली पड़े हैं, इनमें देखकर यही लगेगा कि जिले में कोई बीमारी नहीं है। बिगास गांव में बुखार से घर का कोई न कोई सदस्य बीमार पड़ा हुआ है।
हापुड़, मेरठ के अस्पतालों में भर्ती हैं मरीज
बिगास गांव के मरीज हापुड़, मेरठ के अस्पतालों में भर्ती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 100 के करीब मरीज घरों पर ही उपचार करा रहे हैं। 50 से अधिक की हालत गंभीर है, जो अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
नली हुसैनपुर में 12 साल के बच्चे की मौत
गांव नली हुसैनपुर निवासी 12 साल के बच्चे की शनिवार रात को मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बच्चा बुखार से पीड़ित था, जिसकी प्लेटलेट्स काफी कम रह गई थी। चिकित्सकों ने डेंगू बताया था।
-बनखंडा में दो की मौत-
गांव बनखंडा में बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। घर घर में यहां बुखार के मरीजों की भरमार है। झोलाछापों के सहारे यहां उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां कोई कैंप आदि नहीं लगाया गया है।
गांव में इन लोगों की हुई है बुखार से मौत
अनमोल (24), गंगा प्रसाद (50), धर्मेंद्र कुमार (40), पीतम (60), रामपाल (55), रतन प्रजापति की पोती (6 माह), शीशपाल सिंह (45), कीर्ति (23) समेत कुल 15 लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है।
-इनकी हालत है गंभीर
गुरवीर सिंह (40), रणवीर कौर (70), जयवीर सिंह (50), कविता (48), जयवीरी (50), आशु (23), मनभरी (80), ज्योति (35)।