फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

स्नातक रेग्युलर में सीटें बढ़वाने के लिए छात्रों का प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एसएसवी कॉलिज में प्रधानाचार्य को ज्ञापन देते एबीवीपी के छात्र। संवाद - फोटो : HAPUR
स्नातक रेग्युलर में सीटें बढ़वाने के लिए छात्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। एडेड कॉलेजों में शनिवार को ओपन मेरिट से स्नातक की बीए को छोड़कर अन्य कक्षाओं की सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। हजारों छात्र अभी भी प्रवेश से वंचित हैं। सीटें बढ़वाने के लिए शनिवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसएसवी कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्राचार्य को ज्ञापन देकर 33 प्रतिशत सीटें बढ़वाने और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में दूसरे वर्ग के छात्रों को प्रवेश दिए जाने के मामले में जांच की मांग की है।
स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए सीसीएसयू से दो मेरिट लिस्ट जारी की गई थीं। जिसमें 70 प्रतिशत से अधिक सीट फुल होने पर सीसीएसयू ने कॉलेजों को ही ओपन मेरिट तैयार करने के निर्देश दिए। शनिवार को इस मेरिट से प्रवेश दिए गए। सीटों के सापेक्ष छात्रों की संख्या काफी अधिक थी, जिसके चलते प्रवेश लेने के लिए काफी मारामारी रही। शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के जिला संयोजक कार्तिक गौड़ ने कहा कि यदि सीटें नहीं बढ़ी तो छात्रों का भविष्य अधर में लटक जाएगा। बीए, बीएससी, बीकॉम की 30 फीसदी सीटें हर हाल में बढ़नी चाहिए। इस मौके पर देवांश, धर्मेंद्र, तुषार, कपिल, विपिन, बिट्टू, आदित्य सिंह, संजीव, सागर, हिमांशु, विशाल, सनी, मोहित, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा छात्रसभा ने लगाई हेल्पडेस्क
सपा छात्रसभा के नगर अध्यक्ष विश्वनाथ गौतम की अध्यक्षता में कॉलेज के बाहर हेल्प डेस्क लगाई गई। इसमें छात्रों की प्रवेश संबंधी समस्याओं का निस्तारण कराया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित जाटव, मनप्रीत वर्मा, नूरऐन खान, शुभम कुमार, निशांत, मोसीन, तुषार, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में सीटों की स्थिति
एसएसवी कॉलेज--
कक्षा भरी सीट खाली सीट
बीए 490 142
बीएससी गणित 151 09
बीएससी बॉयो 63 17
एकेपी पीजी कॉलेज---
बीए 326 94
सोमवार को बची सीटों पर प्रवेश
ओपन मेरिट में बची सीटों पर सोमवार को भी प्रवेश दिए जाएंगे। जिन छात्रों ने ऑफर लेटर जमा कराए हैं, मेरिट में नाम देखकर वह प्रवेश ले सकते हैं।--डॉ विभा भारद्वाज, प्राचार्य एकेपी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed