फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिगास में बेकाबू हुआ बुखार, घर घर में चढ़ रही मरीजों को ग्लूकोज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव विगास में अपने घर पर गुल्कोज लगवाते बुखार से पीड़ित मरीज। संवाद - फोटो : HAPUR
बिगास में बेकाबू हुआ बुखार, घर-घर में चढ़ रहा मरीजों को ग्लूकोज
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बिगास में बुखार बेकाबू हो गया है। घर घर में मरीजों को ग्लूकोज चढ़ायी जा रही है। इस गांव में डेंगू के सबसे अधिक मामले मिले हैं। बुखार से पीड़ित मरीजों की ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही हैं, जिससे उनमें दहशत बनी है। स्वास्थ्य विभाग से खास सुविधा नहीं मिलने के कारण मरीज झोलाछापों के भरोसे हैं।
जिले में डेंगू ने बीते साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, बिगास गांव में 12 से अधिक मरीज अब तक मिले हैं। शुरूआत में स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस गांव में लार्वा खोज का अभियान और स्वास्थ्य जांच कैंप लगाए गए थे। लेकिन अब मरीजों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। इस गांव में कोई घर ऐसा नहीं है, जहां बुखार के मरीज न हों।
विज्ञापन

पैसों से संपन्न मरीज बाहर के अस्पतालों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन जिनके पास पैसों की तंगी है, वह गांव में ही झोलाछापों से उपचार करा रहे हैं। इस गांव में कई स्थानों पर मरीज घर पर ही ग्लूकोज चढ़वाते हुए दिख जाएंगे। आश्चर्य की बात यह है कि अधिकांश मरीजों की ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही हैं। जिससे उनमें दहशत का माहौल है। क्योंकि डेंगू में भी ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रसूलपुर में भी बीमारी से बुरा हाल-
गांव रसूलपुर में भी बुखार का काफी प्रकोप है। इस गांव में बहुत से मरीज बुखार से तप रहे हैं। जिनके लिए भी उपचार की कोई खास सुविधा नहीं है। ऐसे में यहां के मरीजों को गांव में ही इलाज कराना पड़ रहा है।
-तीन डेंगू के मरीज मिले-
जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद संख्या बढ़कर अब 82 पहुंच गई है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी संदिग्ध मरीजों की भरमार है। दोबारा से बुखार का प्रकोप बढ़ा है।
-वायरल, टाइफॉयड के मरीजों की बढ़ी तादात-
जिले में वायरल, टाइफॉयड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। गढ़ रोड सीएचसी की ओपीडी में रोजाना 1100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 55 मरीज बुखार के पहुंचे, जिसमें चार को टाइफॉयड और बाकी मरीजों में वायरल बुखार की पुष्टि हुई।
-मलेरिया के 22 संदिग्ध मरीजों की हुई जांच-
अस्पताल में मलेरिया के 22 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। गनीमत रही कि इन मरीजों में मलेरिया आदि की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि इन मरीजों में लक्षण इसी बीमारी के मिल रहे हैं।

---
-लार्वा खोज का अभियान जारी-
जिले में डेंगू पर नियंत्रण के लिए लगातार टीमें डेंगू के लार्वा की खोज कर उसे नष्ट करने में जुटी हैं। डेंगू के हर मरीज की निगरानी करायी जा रही है। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देना प्राथमिकता है, बिगास गांव में भी कैंप लगाए गए हैं।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
--
जतिन त्यागी 13एचपीआर04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed