फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रेलवे रोड पर बनेगा हाईटेक जिला राजकीय पुस्तकालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रेलवे रोड पर 90 लाख से बनेगा जिला राजकीय पुस्तकालय
विज्ञापन

हापुड़। पुस्तक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन रेलवे रोड पर 90 लाख रुपये से राजकीय पुस्तकालय बनवाएगा। इसमें समाचार पत्रों, साहित्यिक किताबों के अलावा युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें भी उपलब्ध रहेंगी।
हापुड़ को जिला बने लगभग दस साल हो गए हैं। लेकिन अभी तक जिले में पुस्तकालय नहीं है। इसके चलते किताब पढ़ने के शौकीनों को निजी पुस्तकालय या फिर अन्य जिले में पढ़ने के लिए जाना पड़ता था। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को भी पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल नहीं मिल रहा था। लेकिन जिला प्रशासन ने अब पुस्तकालय बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा हाल ही में रेलवे रोड पर मोहल्ला रामगंज के बाहर एक विवादित भूमि को कब्जामुक्त कराया गया था। करीब 25 करोड़ की भूमि पर कुछ लोगों पर कब्जे का आरोप था। एसडीएम सत्यप्रकाश की अगुवाई में पुलिस बल के साथ कब्जा हटाने पहुंची टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। लगभग 1414 वर्ग मीटर भूमि पर राजकीय पुस्तकालय बनाने का निर्णय लिया है। इस भूमि के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

हाईटेक होगा पुस्तकालय
पुस्तकालय को हाईटेक बनाने के साथ यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यहां अधिक से अधिक किताबें उपलब्ध रहें। सामान्य पुस्तकों के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा यहां कंप्यूटर की सुविधा भी होगी। निर्माण में यदि शासन से मिले 90 लाख रुपये खर्च हो जाते हैं तो, पुस्तकों की खरीदारी के शासन से और बजट मांगा जाएगा। पुस्तकालय की देखरेख का पूरा जिम्मा जिला विद्यालय निरीक्षक का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा निर्माण
रेलवे रोड पर जिला राजकीय पुस्तकालय बनाने के लिए भूमि का चयन किया गया है। शहर के बीचोबीच स्थित यह भूमि पुस्तकालय के लिए उपयुक्त है। इसके लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। जल्द ही पुस्तकालय का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।-अनुज सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed