{"_id":"6165db598ebc3e205730650f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd227607719","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकाल किसानों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकाल किसानों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
कैंडिल मार्च निकालते रालोद कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंडल मार्च निकाल किसानों को दी श्रद्धांजलि
हापुड़। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए रालोद, भाकियू, सपा कार्यकर्ताओं ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की।
रालोद का कैंडल मार्च फ्रीगंज रोड स्थित देवी मंदिर से निकाला गया। इसमें युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी व वरिष्ठ कार्यकर्ता आकिल खान ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे के काफिले ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों को रौंद दिया। इस मामले में अभी तक सरकार ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बाहर नहीं किया है।
जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने कहा कि जब तक किसानों को इंसाफ नहीं मिलेगा। रालोद आंदोलन करती रहेगी, किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। इस मौके पर योगेंद्र जाखड़, प्रोफेसर अब्बास अली, हेमंत मिश्रा, नानकचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से कुशल पाल आर्य, यशवीर चौधरी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों की शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। सरकार को लखीमपुर खीरी कांड भारी पड़ेगा। वहीं सपा कार्यकर्ता भी कैंडल मार्च में शामिल हुए। इस मौके पर धनवीर शास्त्री, विरेंद्र सिंह भगतराम, अशोक, राजेंद्र जरौठी, केशव अग्रवाल, टेनपाल सिंह, जितेंद्र, परवेज आदि मौजूद रहे।