{"_id":"6165d7358ebc3ed0952842c9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd227606912","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चोरी के विरोध पर महिला को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी चोरी के विरोध पर महिला को
विज्ञापन
गांव असौड़ा में घटना के बारे में जानकारी देते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरी चोरी के विरोध पर महिला को
चाकू घोंपा, 25 मीटर तक घसीटा
हापुड़। अपनी बकरियां चोरी होने से बचाने के लिए नसरीना हथियारों से लैस बदमाशों से भिड़ गईं। इतना ही नहीं बदमाशों ने उनके ऊपर चाकू से कई वार किए पर वह बकरियों को कार से उतारने के लिए लहूलुहान होती हुईं भी उनसे भिड़ती रहीं। बदमाश कार से उन्हें 25 मीटर तक घसीटते ले गए और धक्का देकर फरार हो गए। अब वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। उनकी आंत चाकू लगने से बाहर आ गई थीं।
गांव असौड़ा के अमन कॉलोनी निवासी नौशाद ने बताया कि उसकी बहन नसरीन के पति रहीस की काफी पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से नसरीन अपने पुत्र जीशान व पुत्री मंतसा के साथ उसके पास ही रहती है। बकरी पालन और एक प्राथमिक स्कूल में खाना बनाने का काम करके वह परिवार का लालन पालन करती है। मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हथियारों से लैस कार सवार दो से चार बदमाश उसके घर में घुस आए। बदमाशों ने चुपचाप नसरीन के घर में बंधी दो बकरियों को खोल लिया। इसके बाद जैसे ही बकरियां ले जाने लगे तभी नसरीन की आंख खुल गई।
बदमाशों को देखकर नसरीन शोर मचाते हुए उनसे भिड़ गई। बदमाश कार लेकर भागने लगे, लेकिन महिला ने बकरियों को कार से उतारने का प्रयास किया। इसके बाद बदमाशों ने नसरीन के पहले कंधे और फिर पेट में चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान होकर भी वह जूझती रही, इसी दौरान मोहल्ले में जाग हो गई। जिसे देखकर बदमाश महिला को काफी दूर तक घसीटते हुए फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए महिला को घायल अवस्था में नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे पहले मेरठ और फिर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
---------
घटना को दबाती रही देहात थाना पुलिस -
घटना के बाद कुछ ग्रामीणों ने असौड़ा चौकी पर जाकर घटना की जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने थाने जाकर शिकायत करने की बात कही। थाना पुलिस भी मामूली घटना बताकर दबाने के प्रयास में जुटी रही और बदमाशों की त्वरित गिरफ्तारी के प्रयास नहीं किए गए। घटना के घंटों बाद एसपी दीपक भूकर के संज्ञान में मामला आया तो उनकी फटकार के बाद पुलिस हरकत में आई। उन्होंने खुद भी मौके का निरीक्षण किया।
--
जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही नसरीन -
- हमले के बाद नसरीन की हालत बेहद ही गंभीर है। अस्पताल में देर शाम तक उसका ऑपरेशन किया जा रहा था। पेट में आंते बाहर आ चुकी थीं और काफी रक्तश्राव भी हो चुका था।
-------
जल्द होगा मामले का खुलासा -
वारदात का पर्दाफाश करने के लिए एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया गया है। गांव के लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। दीपक भूकर, एसपी, हापुड़।