फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लापरवाही - जिले में 68 फीसदी लोगों ने नहीं लगवाया वैक्सीन का दूसरा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कोठी गेट अस्पताल में टीका लगवाने वाले लोगो के नही आने के कारण खाली बैठे स्वास्थय कर्मी। संवाद - फोटो : HAPUR
लापरवाही - जिले में 68 फीसदी लोगों ने नहीं लगवाया वैक्सीन का दूसरा टीका
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना टीकाकरण अभियान में पहला टीका लगवाने के लिए लोग जिस तरह आगे आए थे, अब उसी तरह से दूसरा टीका लगवाने में पीछे हट रहे हैं। जिले में दूसरा टीका लगवाने के लिए लोग बूथों पर नहीं आ रहे हैं। जिले में अभी केवल 32 फीसदी लोगों ने ही दूसरा टीका लगवाया है। जबकि 68 फीसदी ऐसे हैं जो टीका लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग दूसरा टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। शनिवार का दिन दूसरा टीका लगवाने का है लेकिन बूथों पर भीड़ ही नहीं दिखाई दे रही है।
सीन नंबर एक - टीका लगवाने वालों को इंतजार
कोठीगेट स्थित पीपीसी अस्पताल में जहां रोजाना टीकाकरण कराने वालों की भीड़ लगी रहती थी। शनिवार को डाटा फिडिंग करने के लिए बैठी टीम लोगों के आने का इंतजार कर रही थी। दोपहर 11 बजे तक 10 लोगों ने ही टीकाकरण कराया था। जबकि अन्य दिनों में यहां टीका लगवाने के लिए भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

सीन नंबर दो- टीकाकरण केंद्र पड़ा खाली
अस्पताल का टीकाकरण केंद्र खाली पड़ा था। यहां टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मी तो मौजूद थे, लेकिन लगवाने वाला कोई नहीं था। जबकि सामान्य दिनों में यहां लाइन लगी रहती थी। दूसरा टीका लगवाने वालों में उत्साह कम ही दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन नंबर तीन - केंद्र से कर्मचारी गायब
अस्पताल में कोवैक्सीन का टीका लगवाने वालों के लिए अलग बूथ बनाया गया है। लेकिन यहां टीम का कोई कर्मचारी ही मौजूद नहीं था, जबकि वैक्सीन का बॉक्स रखा हुआ था। इस अस्पताल में बंदरों का आतंक अधिक है, जो वैक्सीन लेकर भाग भी सकते थे। लेकिन इन्हें देखने वाला यहां कोई नहीं था।
सीन नंबर चार- गढ़ सीएचसी पर नहीं दिखी भीड़
गढ़ रोड सीएचसी के केंद्र पर लोग टीकाकरण के लिए पहुंच रहे थे। लेकिन इनकी संख्या काफी कम थी, केंद्र पर मुश्किल से आठ लोग ही होंगे, दूसरा टीका लगवाने वालों में यहां भी कम उत्साह देखने को मिला।

स्वास्थ्य विभाग कर रहा जागरूक
दूसरा टीका लगवाने के लिए गांवों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही टीम द्वारा फोन कर लोगों से दूसरा डोज लगवाने की अपील कर रही है। दोनों टीके लगने पर ही कोरोना से बचा जा सकता है। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन है, जल्द से जल्द टीकाकरण कराएं। - डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
जिले में टीकाकरण की स्थिति
कुल टीकाकरण-------814992
पहला डोज--------615990
दूसरा डोज--------199002
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed