फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सरकारी रेट 1940, खुले बाजार में 3000 रुपये तक बिका धान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ रोड अनाज मंडी में धान को बोरे में भरते मजदूर। संवाद - फोटो : HAPUR
सरकारी रेट 1940, खुले बाजार में 3000 रुपये तक बिका धान
विज्ञापन

हापुड़। विदेशों से बासमती की डिमांड मिलने के बाद धान के रेट तीन हजार रुपये क्विंटल के पार पहुंच गए हैं। शुक्रवार को हापुड़ की नवीन मंडी में 3061 रुपये/क्विंटल तक धान बिका। जबकि 9 हजार क्विंटल से अधिक की आवक हुई।
जिले में बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है। शुरूआत में धान का रेट 3200 रुपये तक खुला था। इसके बाद जब मंडी में बंपर धान आया तो रेट 2800 तक पहुंच गए। रेट गिरने से किसान मायूस हो गए। लेकिन अब बासमती की डिमांड बढ़ी है, जिसके चलते दाम भी बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन

इन देशों से मिली डिमांड
हापुड़ की मंडी में आने वाली धान की डिमांड ईरान, कतर, कुवैत में बनी हुई है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के कॉंट्रेक्टर भी यहीं से धान मंगा रहे हैं। फ्लोर मिल से मिलने वाली डिमांड भी आढ़ती पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर नहीं हुई खरीदारी
नवीन मंडी परिसर में बना सरकारी केंद्र वीरान पड़ा है। शुक्रवार को जिला विपणन अधिकारी सुरेश यादव निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने तैयारियों का भी जायजा लिया। बता दें कि सरकारी केंद्र पर रेट 1940 रुपये/क्विंटल हैं, जबकि निजी बाजार में रेट 3061 है। ऐेसे में किसान सरकारी केंद्र की ओर नहीं जा रहे हैं।
1121 प्रजाति के धान की आवक नहीं
मंडी में इन दिनों 1509 और सुगंध प्रजाति की धान अधिक मात्रा में पहुंच रही है। 1121 प्रजाति की धान की आवक अभी शुरू नहीं हुई है, लगभग 15 दिन बाद इसकी आवक शुरू होगी। बता दें कि इस प्रजाति की धान और अधिक महंगी बिकती है, क्योंकि इसके चावल की गुणवत्ता अच्छी होती है।
धान की कमी से बढ़ रहे रेट
जिले में धान का रकबा काफी है, लेकिन इस बार उत्पादन कम है। मौसम भी अनुकूल रहा, फिर भी उस हिसाब से उत्पादन नहीं हो पाया है। मंडी में 9 हजार क्विंटल तक ही प्रतिदिन धान आ रहा है, जबकि इन दिनों में 12 हजार क्विंटल तक धान आता था। इस कमी के कारण भी रेट चटक रहे हैं।--नरेश त्यागी, आढ़ती।--फोटो संख्या--13

पंजाब में मोटा धान, बासमती की बढ़ी डिमांड
पंजाब में मोटे धान की अधिक खेती की जाती है, जो सरकारी केंद्रों पर बिकता है। बासमती की इस बार पंजाब, हरियाणा में खेती कम है। जिसके चलते हापुड़ के क्षेत्र के बासमती की डिमांड अधिक है। --सरदीप चौधरी, आढ़ती।--फोटो संख्या--14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed