फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

विवाहिता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला के घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : HAPUR
विवाहिता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र की गांधी विहार कॉलोनी में विवाहिता आरती की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने विवाहिता के पति, ससुर व देवर को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद परिजन शांत हो गए हुए।
मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी मामचंद सैनी की पुत्री आरती(24) की शादी दिसंबर 2020 में गांधी विहार कॉलोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि परिवार के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। 18 सितंबर को ही आरती ने एक पुत्री को जन्म दिया था। जिसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग और नाराज हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को आरती का पति छोटे भाई के साथ काम पर गया था। जबकि सबसे छोटा भाई स्कूल पढ़ने के लिए गया था। घर पर केवल आरती व उसकी सास ही थी। आरती अपने कमरे में मौजूद थी। कमरे से धुआं निकलता देख उसकी सास ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर दौड़े और कमरे का गेट तोड़कर आरती को झुलसी हुई हालत में बाहर निकाला। उसका अधिकतर हिस्सा जला हुआ था और मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई राकेश ने बताया कि काफी समय से ससुराल पक्ष के लोग बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बहन की जलाकर हत्या कर दी है। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि महिला के पति, ससुर व देवर को हिरासत में ले लिया गया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed