फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डेंगू के दो मरीजों में मिले डेन-2 स्ट्रेन के लक्षण, जांच को भेजे सैंपल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव मरीजों से जानकारी करती स्वास्‍थ्य विभाग की टीम संवाद - फोटो : HAPUR
डेंगू के दो मरीजों में मिले डेन-2 स्ट्रेन के लक्षण
विज्ञापन

हापुड़। डेंगू के दो मरीजों में डेन-2 स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं। इन मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जबकि सात नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 42 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं और आठ अस्पतालों में भर्ती हैं।
डेंगू से पीड़ित मरीजों के लीवर में सूजन, पेट में अल्सर जैसे लक्षण मिले हैं। जिसके चलते ब्लैक स्टूल की शिकायत मिली है। मल के गहरे काले रंग का होना ब्लैक स्टूल कहा जाता है। इसका प्रमुख कारण रक्तस्राव भी बताया गया है। चिकित्सकों का मानना है कि डेंगू के डेन-2 स्ट्रेन में ही इस तरह की परेशानियां आती हैं। यह स्ट्रेन काफी खतरनाक होता है, जो मस्तिष्क, लीवर, हृदय, बोनमेरो समेत शरीर के अन्य हिस्सों को प्रभावित करता है। इस स्ट्रेन की चपेट में आकर बच्चों में घबराहट, उल्टियां, पेट में दर्द आदि परेशानियां भी आ रही हैं।
विज्ञापन

लैब में रोज आ रहे 30 से अधिक सैंपल
निजी लैबों द्वारा रोजाना स्वास्थ्य विभाग को 30 से अधिक डेंगू के संदिग्ध सैंपल भेजे जा रहे हैं। बीते दो सप्ताह में जांच का दायरा पांच गुना से भी अधिक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिगास में डेंगू के सात मरीज, 50 से अधिक को बुखार
गांव बिगास डेंगू का केंद्र बना हुआ है, अब तक यहां सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। जहां 50 से अधिक मरीजों को बुखार है। इनमें आठ के सैंपल डेंगू की जांच के लिए लैब भेजे गए।
नजला खांसी के बढ़े मरीज
टायफॉयड और वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अस्पतालों में रोजाना औसतन चार से पांच मरीजों में टॉयफॉयड मिल रहा है। अब नजला, खांसी के मरीजों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। ओपीडी में ऐसे मरीजों की भरमार है।

बरतें सावधानी
* मरीज के शरीर में पानी की कमी न हो।
* नारियल पानी, जूस, उबला हुआ पानी पिलाएं।
* बुखार आने पर चिकित्सक के परामर्श से दवा लें।
* पेट में दर्द, उल्टी और घबराहट होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
डेंगू के 34 मरीज स्वस्थ
डेंगू से पीड़ित 34 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। आठ मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनकी निगरानी की जा रही है। बुखार के मरीजों को दवाएं भी बंटवाई जा रही हैं।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed