{"_id":"61575c328ebc3e61df07e4d6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd226958849","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 सफाई कर्मचारियों को निकालने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
110 सफाई कर्मचारियों को निकालने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
110 सफाई कर्मचारियों को निकालने पर प्रदर्शन
हापुड़। पिलखुवा नगर पालिकाध्यक्ष पति द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में सफाई कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष पर 110 कर्मचारियों को काम से निकालने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर हंगामा कर एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।
सफाई कर्मचारियों ने बताया कि 28 अगस्त को पिलखुवा चेयरमैन गीता गोयल के पति मनोज गोयल और पुत्र सुरेश गोयल ने किसी बात को लेकर सफाई कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। मामले में सफाई कर्मचारियों ने कोतवाली में धरना भी दिया था।
सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि नगर पालिकाध्यक्ष बदले की कार्रवाई के चलते आउटसोर्सिंग के तहत नगर पालिका के लिए कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को काम से हटा रही हैं। अभी तक 100 सफाई कर्मचारियों और 10 चालकों को हटाया जा चुका है। कर्मचारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने कर्मचारियों को पिलखुवा ईओ से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ठेकेदार का कुछ पेमेंट रुका हुआ था, उसके कारण ठेेकेदार ने उन्हें हटाया है। इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। हालांकि ठेकेदार को पेमेंट के लिए उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए थे। पेमेंट कहां अटका है, इसे दिखवाकर पेमेंट कराया जाएगा।- गीता गोयल, पालिकाध्यक्ष