फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

1.54 करोड़ से बनेगी जिले की सात सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
1.54 करोड़ से बनेगी जिले की सात सड़कें
विज्ञापन

हापुड़। जिले में लोक निर्माण विभाग सात और मुख्य सड़कों का निर्माण करेगा। 1.54 करोड़ की लागत से इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें पांच सड़कें गढ़ और दो सड़कें हापुड़ की हैं। सड़कों का निर्माण अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा, जिससे करीब 40 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बृहस्पतिवार को कुछ विकास कार्याें का मेरठ में शिलान्यास किया था। जिनमें हापुड़ की भी सात सड़कें शामिल थीं। गढ़ की जिन पांच सड़कों के निर्माण की तैयारी है, उनके निर्माण के लिए लोगों द्वारा काफी दिनों से निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। इन सड़कों में खेड़ा से खगोई मार्ग करीब एक किलोमीटर, सिंभावली से रेलवे फिडर मार्ग करीब तीन सौ मीटर, नंगला बढ़ से खेड़ा करीब दो किलोमीटर, पीरनगर से दतियाना आगापुर माधापुर मार्ग दो सौ मीटर, सिंभावली से टोडरपुर मार्ग 1.6 किलोमीटर शामिल है। ये मार्ग छोटे भले ही हों, लेकिन इनसे प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही है, ऐसे में इन सड़कों का निर्माण जरूरी था। वहीं हापुड़ के दोयमी मुरादपुर से आगापुर असौड़ा 1.6 किलोमीटर, जबकि दोयमी मुरादपुर से पीरनगर सूदना होते हुए किठौर मार्ग 3.15 किलोमीटर को बनाया जाएगा। यह मार्ग दोयमी धनौरा रोड को किठौर रोड से जोड़ता है। सड़कों के बनने से करीब 40 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा काम
इन मार्गों के निर्माण कार्य को शुरू करने में अब अधिक समय नहीं है। लोक निर्माण विभाग को बजट जारी हो चुका है और अगले सप्ताह से कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों की माने तो सड़कों का निर्माण भी इसी माह में पूरा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों की गुणवत्ता का रखा जाएगा पूरा ध्यान
इन सड़कों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, सड़कों को तकनीकी रूप से उच्च स्तर का बनाया जाएगा, ताकि जल्दी सड़कें खराब न हों। सभी मुख्य मार्ग हैं, ऐसे में इन पर वाहनों की आवाजाही भी अधिक होती है, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। -जोद कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed