फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ के सात किसानों को मनाया, अब गंगाधाम में घर का सपना होगा साकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ स्थित गंगा धाम योजना का निरीक्षण करती एचपीडीए वीसी. - फोटो : HAPUR
गढ़ के सात किसानों को मनाया, अब गंगाधाम में घर का सपना होगा साकार
विज्ञापन

हापुड़। ग़ढ़मुक्तेश्वर की करीब 11 साल पुरानी गंगाधाम आवासीय योजना में लोगाें का घर का सपना अब साकार होगा। विकास प्राधिकरण ने सात किसानों से मुआवजा पर सुलह कर ली है।बाकी किसानों से भी जल्द वार्ता कर सुलह की तैयारी है।
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने 2010-11 में गंगाधाम आवासीय योजना लांच की थी। इसके लिए 198 किसानों की कुल 34.15 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना था। तब किसानों को 5.55 हेक्टेयर भूमि का मुआवजा किसानों को दे दिया गया था। इसी दौरान 14.21 हेक्टेयर भूमि पर काबिज किसान मुआवाजा बढ़ाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट चले गए। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने गंगाधाम का निरीक्षण कर किसानों से सुलह के लिए बातचीत शुरू की। इनमें से सात किसान मान गए हैं जबकि पांच किसानों ने शपथ पत्र देकर मुकदमा वापस लेने की बात कही है। प्राधिकरण के ओएसडी दिनेश कुमार ने बताया कि किसानों के साथ चल रहे सभी विवाद जल्द निपटा लिए जाएंगे।
विज्ञापन

गंगाधाम योजना रेलवे स्टेशन के पास ही है। यह गढ़ में प्राधिकरण की पहली आवासीय कालोनी होगी। गढ़ को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की भी योजना है। ऐसे में गंगाधाम के लिए प्राधिकरण को खरीददार भी आसानी से मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed