{"_id":"6155fec98ebc3e0a29668044","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd226899616","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न देने पर दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज न देने पर दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज न देने पर दुष्कर्म की कोशिश
हापुड़। दहेज में 11 लाख रुपये व कार की मांग पूरी न होने पर नगर निवासी महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित किया। आरोप है कि ससुर ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की। विरोध करने पर महिला को हत्या की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी उसकी शादी दिल्ली के मयूर विहार निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में 11 लाख रुपये व कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर आए दिन महिला के साथ मारपीट की जाने लगी। पति ने हत्या व ससुर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत करने का बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने ससुर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उसे ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।