{"_id":"61535e958ebc3e04c222bfa1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2267764164","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नान निवासी एक महिला का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।
जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लठीरा निवासी रुपचंद की पुत्री शीतल की शादी वर्ष 2017 में थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नान निवासी युवक से हुई थी। मंगलवार सुबह परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे और शीतल घर का काम रही थी। खेत से लौटने पर परिजनों को शीतल का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और मामले की सूचना पुलिस और महिला के परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पुत्री की हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मायके पक्ष के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।