{"_id":"61535df88ebc3e0ded693547","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd226776213","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन लूट के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन लूट के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन लूट के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली
हापुड़। मंगलवार तड़के माल गोदाम रोड पर पुलिस व एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। बदमाशों ने सोमवार रात महिला से सोने की चेन लूटी थी। पुलिस ने लूटी हुई चेन समेत 2700 रुपये, एक तमंचा, कारतूस, खोका व बाइक बरामद की है।
मोहल्ला प्रेमपुरा निवासी मोहित गर्ग की माता सरिता गर्ग सोमवार रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए फ्रीगंज रोड पर गई थी। साधु अस्पताल के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। मंगलवार तड़के पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि दो बदमाश माल गोदाम रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं।
सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह व एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान पुराना बाजार गद्दापाड़ा निवासी शराफत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि फरार बदमाश जनपद गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र के सैन नगर निवासी दीपक है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। फरार बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।