{"_id":"615212a88ebc3e01f86c6fc6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd226716039","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की हत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा
धौलाना। धौलाना निवासी एक विवाहिता की दिल्ली स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को विवाहिता का शव कस्बा धौलाना में पहुंचा। गमगीन माहौल में शव को सुपर्दे खाक कर दिया।
कस्बा धौलाना की चौधरी मोहल्ला निवासी सगीर अहमद ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री गुलपशां का दो साल पहले दिल्ली के अशोक नगर निवासी अर्श पुत्र इदरीश के साथ अपनी बेटी का निकाह किया था। कुछ दिन बाद ही उनकी बेटी ने बताया कि उसके पति के किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। विरोध करने पर उनकी बेटी के पति ने मायके से रुपये लाने का दबाव बनाते हुए उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुरालियों ने 25 सितंबर की देर रात उनकी बेटी को फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही वह दिल्ली स्थित अशोक नगर पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दिल्ली के थाना ज्योति नगर में दर्ज कराई। मृतका के पिता सगीर अहमद ने बताया कि इस मामले में पति अर्श, ससुर इदरीश, सास समीना, देवर आकिब, ननद सबीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई है।