फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में घायल इनामी। - फोटो : HAPUR
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पकड़ा
विज्ञापन

हापुड़। गांव नंगौला के खेत में रविवार देर शाम कोतवाली और एसओजी टीम की टीम ने मुठभेड़ के बाद परतापुर निवासी 25 हजार का इनामी विकास उर्फ गुरू और उसके एक साथी को पकड़ा है। विकास के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उस पर करीब 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि रविवार शाम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह को सूचना मिली कि दो शातिर लुटेरे गांव नंगौला के खेत में किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं इसके बाद वे एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व अन्य टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर संग्दिधों ने फायरिंग करते हुए फरार होने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया, जबकि दूसरे बदमाश के भी हौसले पस्त हो गए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। घायल बदमाश की पहचान जनपद मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के महरौली निवासी विकास उर्फ गुरू उर्फ मोहित व दूसरे की थाना इमचौली क्षेत्र के जमालपुर निवासी राहुल के रूप में हुई। बदमाशों से एक पिस्टल, एक तमंचा, छह कारतूस, दो खोखा, एक बाइक व कुछ लूटे गए आभूषण बरामद हुए। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि विकास हापुड़ से 25 हजार का इनामी है। दोनों बदमाश मुख्य रूप से अकेली महिलाओं से आभूषण लूटते थे। विकास होली के आसपास नंगौला में महिला से लूटपाट, सिंभावली में एक महिला के साथ लूट के अलावा मेरठ में लूट के दौरान पिता पुत्र को गोली मारने की घटना में वांछित था। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed