{"_id":"6150bac88ebc3e099d718900","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd226654223","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलखुवा में एलिवेटेड रोड दो घंटे बाधित, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलखुवा में एलिवेटेड रोड दो घंटे बाधित, लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा में एलिवेटेड रोड दो घंटे बाधित, लगा जाम
पिलखुवा। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए पिलखुवा में निमाजपुर के पास चल रहे हाईवे-9 के ऊपर पुल निर्माण से रविवार को दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को सर्विस रोड से होकर निकाला गया और लंबा जाम लग गया। अगले चार दिन और दो दो घंटे तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
लुधियाना से कोलकाता तक डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण जारी है। जिले में इसके लिए कई पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें चार पुल काफी बड़े हैं। इनमें एक पुल एलिवेटिड रोड यानी हाईवे -9 पर भी बनाया गया है। पिलखुवा में निजामपुर के पास हो रहे इस पुल का अधिकतर निर्माण पूरा हो गया है, लेकिन कुछ काम अभी भी बाकी है। रविवार दोपहर करीब 11 बजे मुख्य हाईवे की एक साइड को रोक दिया गया। गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जा रहे वाहनों को डूहरी के पास स्थित कट से सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया गया। करीब दो घंटे तक वाहनों को सर्विस रोड से होकर गुजारा गया। इसके कारण यहां जाम की स्थिति रही। इस स्थान को पार करने में वाहन चालकों को 30 से 45 मिनट का समय लग गया। जाम लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
चार दिन और होगी परेशानी
एलएनटी के निर्माण प्रबंधक गुरवेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे पर निर्माण के बाद रविवार को गार्डर हटाने के बाद डी सटरिंग का कार्य किया गया। इसके कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा। अगले चार दिन और दो दो घंटे के लिए काम चलेगा। इस दौरान एक दिन में एक साइड का कार्य होगा। कुल मिलाकर दो दिन एक साइड दो घंटे के लिए बंद रहेगी, जबकि अगले दो दिन दूसरी साइड को बंद किया जाएगा।