फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रदूषण फैला रहे डीजल के 40 थ्री व्हीलर होंगे बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
प्रदूषण फैला रहे डीजल के 40 थ्री व्हीलर होंगे बंद
विज्ञापन

हापुड़। जिले में डीजल से चलित 40 थ्री व्हीलरों का संचालन बंद होगा। एनजीटी के आदेशों में बाद परिवहन विभाग ने परमिट का नवीनीकरण न करने का निर्णय लिया है। जब तक डीजल थ्री व्हीलर के पास परमिट है, उसका संचालन तभी तक हो सकता है। इसके बाद इनके संचालन को अनुमति नहीं होगी।
पांच वर्ष के लिए होता है परमिट
परिवहन विभाग के अनुसार एआरटीओ कार्यालय द्वारा थ्री व्हीलर का परमिट पांच साल के लिए बनाया जाता है। इसके बाद इनका नवीनीकरण कराना जरूरी होता है। ऐसे में अब जिनके परमिट की वैधता समाप्त होती रहेगी, उन्हें सड़कों से हटा दिया जाएगा। हालांकि इन थ्री व्हीलर चालकों को छूट जरूर दी जा सकती है जो अपने परमिट के वैध होने के दौरान ही थ्री व्हीलर को सीएनजी में तब्दील करा लेंगे। इसके बाद उनके परमिट का नवीनीकरण किया जा सकेगा। लेकिन परमिट की वैधता समाप्त होने के बाद थ्री व्हीलर को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

40 को परमिट हो रहे एक्सपायर
एनजीटी के आदेशों के बाद जिले में ऐसे 40 थ्री व्हीलर चिन्हित किए गए हैं, जिनका परमिट जल्दी ही एक्सपायर हो रहा है। ऐसे चालकों को नियमों के संबंध में अवगत कराया जा रहा है।-अजीत श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन, हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed