फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वकीलों के हंगामे के बाद भी नहीं लिखा मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
वकीलों के हंगामे के बाद भी नहीं लिखा मुकदमा
विज्ञापन

हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में अधिवक्ता से मारपीट के मामले में फिलहाल हालात जस के तस हैं। मामले में पुलिस की ओर से अधिवक्ता पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। ऐसे में बार एसोसिएशन ने सोमवार को एक बार फिर चक्का जाम करने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया था कि गांव रामपुर निवासी अधिवक्ता मिथुन कसाना की गांव में ही प्रधान पक्ष के लोगों से मारपीट हो गई थी। इस दौरान प्रधान पक्ष के लोगों ने मारपीट करने के साथ फायरिंग भी की। इस मामले में हाफिजपुर पुलिस ने अधिवक्ता पर ही झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि अधिवक्ता की तहरीर को कूड़े में फेंक दिया।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को एसपी दीपक भूकर से मिला था। एसपी द्वारा अधिवक्ता पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने तहसील चौपला पर मानव श्रृंखला बनाकर यहां जाम लगा दिया था। करीब एक घंटे तक जमकर नारेबाजी के साथ हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस और हापुड़ बार एसोसिएशन में तनातनी के बीच शनिवार को किसी प्रकार की कार्रवाई पुलिस की ओर से नहीं हुई। एसपी दीपक भूकर ने शुक्रवार को ही सीओ को दो दिन में जांच करने के आदेश दिए थे, लेकिन अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।

बार एसोसिएशन के सचिव रविंद्र निमेष का कहना है कि पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शनिवार को अवकाश होने के कारण कचहरी बंद रही थी। सोमवार को एक बार फिर अधिवक्ताओं द्वारा तहसील चौपले पर चक्का जाम किया जाएगा।
उधर एसपी दीपक भूकर का कहना है कि इस मामले में सीओ सिटी वैभव पांडेय जांच कर रहे हैं, उनके जांच रिपोर्ट के आधार पर सोमवार तक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed