फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिगास में सड़क न बनने पर चुनाव बहिष्कार का एलान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डीएम को ज्ञापन सौपने जाते गांव बिगास के ग्रामीण। - फोटो : HAPUR
बिगास में सड़क न बनने पर चुनाव बहिष्कार का एलान
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ स्थित ईबीएस कैंट से बिगास तक जाने वाला एक किलोमीटर लंबा रास्ता गड्ढों में तब्दील है, जिसमें गिरकर आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोग कई बार रास्ता बनवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन राहत नहीं मिली। शनिवार को ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से बिगास समेत कनिया, मलकपुर, गजालपुर, मतनौरा, छतनौरा के लोगों का आवागमन होता है। काफी समय तक इस रास्ते को खुलवाने को लेकर आंदोलन करने पड़े। अब रास्ता खुल गया है, लेकिन यह काफी जर्जर हालत में है। आलम यह है कि बरसात का पानी गड्ढों में भरने से वाहन सवार इनमें गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ईबीएस के मंडल कमांडेंट से इस संबंध में वार्ता की गई, लेकिन उन्होंने बजट न होने की बात कही। रास्ते की बदहाली से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर, समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के बहिष्कार का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में रघुवीर सिंह पाल, प्रमोद कुमार, रवि पाल, पूनम तेवतिया, सीमा पाल, नवीन कुमार, राकेश पाल, नीरज कुमार, रतन सिंह, अमरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed