फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डेढ़ करोड़ से वैठ और भगवानपुर में बनेंगे दो पुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डेढ़ करोड़ से वैठ और भगवानपुर में बनेंगे दो पुल
विज्ञापन

हापुड़। सिंभावली और बक्सर के पास से गुजरने वाली अनूपशहर शाखा गंग नहर की पटरी पर सिंचाई विभाग गांव वैठ और भगवानपुर, धनपुरा में दो पुल का निर्माण कराएगा। इनके निर्माण के लिए शासन की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। यातायात सुगम हो और आसपास के गांवों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पुल का निर्माण कराया जा रहा है।
सिंभावली और बक्सर के बीच से होकर अनूपशहर गंग नहर बहती है। इस नहर पर गांव वैठ और इसके आगे गांव भगवानपुर और धनपुरा के बीच दो पुलों के निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी। पुलों का निर्माण न होने के कारण ग्रामीणों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर दूसरे पुलों से होकर गुजरना पड़ता था।
विज्ञापन

अगले महीने शुरू होगा निर्माण
दोनों पुलों के निर्माण के लिए शासन की ओर से सिंचाई विभाग को डेढ़ करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इनमें प्रत्येक पुल के लिए फिलहाल 75-75 लाख रुपये की धनराशि मिली है। धनराशि प्राप्त होने के बाद विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले माह कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 गांवों को मिलेगा लाभ
इन पुलों का निर्माण होने से क्षेत्र के करीब दस गांवों के लोगों को लाभ मिल सकेगा। जिसमें वैठ, भगवानपुर, धनपुरा के अलावा लुहारी, गंदू नंगला, बढ़का नंगला, बहादुरगढ़, खैय्या, दतियाना व शरीकपुर शामिल हैं।
रजवाहों की होगी सफाई
पुलों के निर्माण के अलावा सिंचाई विभाग क्षेत्र के दो बड़े और 17 छोटे रजवाहों की सिल्ट साफ करने का कार्य करेगा। इसके लिए शासन से 45 लाख रुपये की धनराशि शासन ने जारी कर दी है। दरअसल, बरसात के दौरान पहाड़ों से काफी मात्रा में सिल्ट बहकर आता है और रजवाहों की तली में जमा हो जाता है। मिट्टी के कटान आदि से रजवाहे के अवरुद्ध होने का खतरा बना रहता है। ऐसी स्थिति में बरसात के बाद सिल्ट निकालने का कार्य जरूरी होता है। बरसात के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

धनराशि जारी होने के बाद दो पुलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजवाहों से सिल्ट निकालने का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। लोगों को इससे परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -रघुवेंद्र कौशिक, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed