{"_id":"614f62e98ebc3efd131ae0fb","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2265899127","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से बच्चे की मौत, दो नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से बच्चे की मौत, दो नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से बच्चे की मौत, दो नए मरीज मिले
हापुड़। मोहल्ला पुराना बाजार में छह वर्षीय बच्चे की डेंगू से मौत हो गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हुई है। इसके अलावा शनिवार को दो नए मरीज भी मिले। शहरी क्षेत्र से अब डेंगू का प्रकोप गांवों में बढ़ने लगा है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 19 हो गई है।
पुराना बाजार निवासी छह वर्षीय बच्चे को बुखार होने पर उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर जाकर रिपोर्ट की जांच की तो इसमें एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिली। अफसरों ने बच्चे की मौत का कारण डेंगू नहीं माना, बल्कि ब्लड शुगर के बढ़ते असर को मौत का कारण बताया। शनिवार को मेरठ के अस्पताल द्वारा बच्चे की रिपोर्ट भेजी गई। इसमें एलाइजा टेस्ट भी पॉजिटिव आया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से मौत की पुष्टि की। वहीं मोहल्ला अर्जुन नगर और बाबूगढ़ के एक-एक मरीज में मिले। वहीं डेंगू का प्रकोप अब गांवों में बढ़ने लगा है। शुरूआत में मोहल्ला श्रीनगर, शिवपुरी में ही डेंगू के मरीज मिले थे, लेकिन अब बिगास, बाबूगढ़ में भी तेजी से डेंगू पैर पसार रहा है।
25 से अधिक मरीज करा रहे जांच
डेंगू का प्रकोप बढ़ते ही अस्पतालों में डेंगू की जांच के लिए रोजाना 25 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। जिनमें शनिवार को तीन संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए सरकारी लैब भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन
सीएचसी की ओपीडी में 1065 मरीज, 48 को बुखार
गढ़ रोड स्थित सीएचसी की ओपीडी में शनिवार को 1065 मरीज पहुंचे। जिसमें 48 को बुखार था, इसके अलावा त्वचा रोग, पेट में संक्रमण, हड्डी संबंधी रोगी पहुंचे। अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन के लिए भी लाइन लगी रहीं।
समय पर कराएं इलाज
पुराना बाजार में बच्चे की मौत डेंगू से ही हुई थी। अस्पताल से उसके एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट मिल गई है। दो अन्य मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। लोग लापरवाही न बरतें, समय पर इलाज कराएं। - डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।