{"_id":"614e244b8ebc3efafe3765fc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd226529183","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का मीटर का मिलने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का मीटर का मिलने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी का मीटर का मिलने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट
हापुड़। विद्युत उपखंड क्षेत्र द्वितीय के अधीन आने वाले गांव टियाला में बिजली निगम के ही संविदा कर्मचारियों ने एक रेस्टोरेंट पर चोरी का मीटर लगा दिया। जिसका कोई कनेक्शन भी नहीं खोला गया था। विजिलेंस ने इसका खुलासा कर दो संविदा कर्मियों समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पिलखवा क्षेत्र में एक कॉलोनी में बिजली चोरी कराने के मामले में ग्राम प्रधान समेत 2 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
जांच टीम के अनुसार गांव टियाला में राजाराम का रेस्टोरेंट है। जिस पर बिजली का भी कोई कनेक्शन नहीं है। धीरखेड़ा बिजली घर के संविदा कर्मचारी दुष्यंत और सोनू ने नियमों को ताक पर रख इस रेस्टोरेंट पर चोरी का एक मीटर लगा दिया। इस मीटर का कोई रिकॉर्ड भी नहीं था। महज दिखावे के लिए इसे लगाया गया था। विजिलेंस की टीम ने जांच में इसे गलत पाया, जिस पर दोनों संविदा कर्मचारी व रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
इसके अलावा पिलखवा क्षेत्र में बजरंग पुरी कॉलोनी में डीलर द्वारा करीब 5 घरों में बिजली चोरी कराई जा रही थी। इसका खुलासा कर टीम ने कॉलोनाइजर शहजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। वही गांव खिचड़ा का वर्तमान प्रधान खालिद भी बिजली चोरी करता पकड़ा गया। उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि गांव टियाला में फर्जी मीटर से बिजली चोरी के मामले में तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा विजिलेंस ने अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की है।