{"_id":"614cc9098ebc3efab974aa4f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2264640137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादपुर के पास बारिश से धंसा मेरठ बाईपास हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादपुर के पास बारिश से धंसा मेरठ बाईपास हाईवे
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर धंसी जमीन।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादपुर के पास बारिश से धंसा मेरठ बाईपास हाईवे
हापुड़। पिछले कुछ दिनों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद नवनिर्मित हाईवे 334 पर गांव मुरादपुर के पास एक स्थान पर मिट्टी बह गई जिससे हाईवे के नीचे करीब तीन फुट जमीन धंस गई। जिसके ऊपर से वाहन गुजर रहे हैं। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एनएचएआई के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है।
मेरठ से बुलंदशहर तक एनएचएआई ने एनएच 334 का निर्माण किया था। पिछले ही वर्ष इसे चालू किया गया था। इससे मेरठ से बुलंदशहर तक की यात्रा काफी सुगम हो गई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में पड़ी मूसलाधार बारिश हाईवे के लिए खतरनाक साबित हो रही है। मेरठ से ततारपुर बाईपास की तरफ गांव मुरादपुर के पास हाईवे के नीचे की मिट्टी बारिश में बह गई है। जिसके कारण हाईवे में करीब तीन फुट जमीन धंस गई। अगर अब बारिश होती है तो मिट्टी और बहेगी, ऐसी स्थिति में यदि कोई भारी वाहन हाईवे किनारे से होकर गुजरता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। पिछले तीन चार दिनों से ही वाहन हाईवे से गुजर रहे हैं। गनीमत है कोई भारी वाहन उस स्थान से नहीं गुजरा है, अन्यथा हादसा हो जाता। मुरादपुर के ग्रामीणों ने इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद एक सुपरवाइजर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और हाईवे के मरम्मत के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया।
पिछले कुछ दिनों में काफी तेज बारिश हुई है, ऐसे में कभी-कभी किनारे से मिट्टी बह जाती है। हाईवे की पेट्रोलिंग कराकर ऐसे स्थानों को दुरुस्त कराया जाएगा। - दिनेश चतुर्वेदी, पीडी, एनएचएआई।