फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

झमाझम बारिश से घरों तक घुसा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
आवास-विकास संजय विहार में भरा पानी। - फोटो : HAPUR
झमाझम बारिश से घरों तक घुसा पानी
विज्ञापन

हापुड़/पिलखुवा। बुधवार सुबह झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। पानी की निकासी न होने की वजह से सड़कें तालाब बन गईं। शहर की सड़कों पर करीब तीन से चार फुट पानी भर गया। वहीं पिलखुवा में भी सड़कें पानी से लबालब हो गईं। नालों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया जिसके कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।
बुधवार को करीब 46 मिमी बरसात दर्ज की गई। करीब सात बजे से ही बादल बरसने लगे। दोपहर तक बारिश होती रही। करीब दो बजे के आसपास फिर से मौसम खुल गया। हालांकि बारिश से बुलंदशहर रोड बाईपास, गढ़ रेाड फ्लाईओवर, रेलवे पुल, निजामपुर फ्लाईओवर पास जलभराव रहा। जबकि शहर में रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, संजय विहार, गोल मार्केट, मोदीनगर रोड, अर्जन नगर दिल्ली रोड, चमरी, लज्जापुरी, आदर्शनगर कॉलोनी, देवलोक कॉलोनी, बुलंदशहर रोड पर फिरोज बिल्ंिडग के आसपास की गलियां, स्वर्ग आश्रम में जलभराव हुआ। वहीं
विज्ञापन

पिलखुवा में मोहल्ला सद्दीकपुरा, गढ़ी, पुरा, गांधी रोड, चंडी रोड, न्यू आर्यनगर, परतापुर रोड, मठमलियान, चमनपुरी उमराव मार्किंट आदि स्थानों पर गंदा पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे लोग
बारिश के चलते हापुड़ शहर से गुजरने वाला ट्रैफिक भी स्लो रहा। शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम जैसे हालात भी रहे। मेरठ तिराहा, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग, दिल्ली रोड, गढ़ रेाड पर वाहनों चालकों को जाम फंसकर परेशानी उठानी पड़ी।
30 डिग्री पहुंचा तापमान
हापुड़ में बुधवार को बारिश होने से तापमान एकाएक नीचे गिर गया। बुधवार को हापुड़ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार के मुकाबले तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की कमी रही। संवाद
अंडरपास में हुआ जलभराव
बारिश के चलते रेलवे अंडरपास भी तालाब में तब्दील हो गए। बारिश होने से गांव दादरी, पांची के अंडरपास में जलभराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई। जलभराव से बचने से के लिए लोगों को कई किलोमीटर का फेर भी काटना पड़ा।
बारिश में फुंका ट्रांसफार्मर
पिलखुवा में वेष्णों कॉलोनी के पास रखा बिजली ट्रांसफार्मर बारिश के कारण फुंक गया। इससे कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त रहे। फोन करने पर भी कोई कर्मचारी नहीं आया। देर शाम तक बिजली बाधित रही।

केवीके बाबूगढ़ के मौसम वैज्ञानिक डा. हंसराज सिंह का कहना है कि सितंबर माह में हापुड़ में अच्छी बारिश हुई। बुधवार को करीब 46 मिमी बारिश हुई। रविवार तक मौसम में बदलाव देखने को मिला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed