फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

19 बूथों पर 2020 को लगाया भरोसे का टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सरकारी अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लगी लोगो की लाईन। - फोटो : HAPUR
19 बूथों पर 2020 को लगाया भरोसे का टीका
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को अभियान चलाकर 2020 लोगों को टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार को महाअभियान चलाने को 38 गांव चिन्हित कर वैक्सीन कोल्ड चेन में भेजी गई। लोगों ने बूथों पर जमकर उत्साह दिखाया। अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में टीकाकरण का छठा चरण जारी है। बुधवार को 19 बूथों पर अभियान चलाया गया। इसमें 2020 लोगों ने टीके लगवाए, जिसमें 1164 पुरुष और 856 महिलाएं शामिल रहीं। बारिश में भी बूथों पर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं, बृहस्पतिवार को क्लस्टर अभियान चलाने के लिए 38 गांवों को चिन्हित किया गया। जहां 12 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

आज इन गांवों में होगा टीकाकरण
गांव बझैड़ा कला, दोमी टिकरी, सिखैड़ा, डेहरा, खिचरा, खेरपुर, पलवाड़ा, मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, ब्रजघाट, अल्लाहबक्सपुर, मलीन बस्ती, करीमपुर, कन्नोर, अयादनगर नॉर्थ, अयादनगर साउथ, भीकमपुर, छपकौली, बछलौता, बागड़पुर, बाबूगढ़, कविनगर, हरसिंहपुर, पन्नापुरी, भीमनगर, दुर्गा कॉलोनी, मुबारकपुर, मतनौरा, गोहरा, असौड़ा, वीरमपुर, सैना, मुरादपुर, फुलडेरा, बक्सर, कुराना, वैट, रजपुरा, टोडरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के इन बूथों पर लगेंगे टीके
शहरी क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर, प्रहलाद नगर, डबरिया, कविनगर, भीमनगर, पन्नापुरी, अंबेडकरनगर, सोंटावाली, लोधीपुरा।
वैक्सीन कोल्ड चेन में पहुंचाई
क्लस्टर अभियान को लेकर कोरोना टीकाकरण के लिए वैक्सीन कोल्ड चेन में पहुंचा दी गई है। इन बूथों पर बिना स्लॉट बुक कराए ही लोग टीका लगवा सकेंगे। -डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed