{"_id":"614a237b8ebc3e35e94a72a5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2263381142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारिकपुर के जंगल से इनामी बदमाश सहित तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारिकपुर के जंगल से इनामी बदमाश सहित तीन पकड़े
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाने की पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारिकपुर के जंगल से इनामी बदमाश सहित तीन पकड़े
हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस व एसओजी की टीम ने सोमवार रात गांव मुबारिकपुर के जंगल से अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के सरगना व दस हजार के इनामी सहित तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लाखों के आभूषण, तीन तमंचे, पांच कारतूस, इंवर्टर, दो बैट्रा, चोरी में प्रयुक्त उपकरण व बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बाबूगढ़ क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों व अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसओजी व थाना पुलिस को लगाया था। सोमवार रात सूचना मिली कि गांव मुबारिकपुर के पास कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। दोनों टीमों ने घेराबंदी कर तीन लोगों को दबोच लिया।
पूछताछ में बताया कि वे बाबूगढ़ क्षेत्र में तीन चोरियों की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। वे दिन के समय गिरोह के सदस्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में घूमकर रेकी करते हैं और रात के समय घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार आरोपी गिरोह का सरगना व दस हजार का इनामी जनपद मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्याम नगर रोड उज्जवल गार्डन निवासी इरफान, समर गार्डन कॉलोनी निवासी शकील व सेड कॉलोनी निवासी अनीस हैं। इन लोगों ने क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को करना कुबूला है। पुलिस इस गिरोह के बाकी साथियों की तलाश कर रही है।