{"_id":"614a21cc8ebc3e69ab412136","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd226337996","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ आश्रम के पास व्यक्ति से दिनदहाड़े लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ आश्रम के पास व्यक्ति से दिनदहाड़े लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुष्ठ आश्रम के पास व्यक्ति से दिनदहाड़े लूटपाट
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुष्ठ आश्रम के पास अपने बेटे को स्कूल से वापस लेकर आ रहे व्यक्ति के साथ बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटपाट की। बदमाश पर्स, मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
कोठी गेट निवासी सिकंदर के अनुसार उनका बेटा मेरठ रोड पर स्थित एसडीए मिशन स्कूल में पढ़ता है। मंगलवार दोपहर को सिकंदर बाइक से अपने बेटे को स्कूल से ला रहे थे। आवास विकास पुल पार करने के बाद वह कुष्ठ आश्रम पर पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले तो उनके साथ मारपीट की और बाद में उनकी जेब में रखा पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया।
पीड़ित ने बताया कि पर्स में 45 सौ रुपये और कीमती सामान रखा हुआ था। बदमाशों के जाने पर पीड़ित ने आसपास के लोगों की मदद ली और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं लग सका। उधर पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध और आपसी मारपीट का लग रहा है। हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।