{"_id":"614783c78ebc3e482430aea8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd226202045","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर वन-वे हुआ ट्रैफिक, दो किमी तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर वन-वे हुआ ट्रैफिक, दो किमी तक जाम
विज्ञापन
एनएच-9 पर लगा जाम. संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर वन-वे हुआ ट्रैफिक, दो किमी तक जाम
हापुड़। हाईवे-9 पर मरम्मत कार्य के चलते रविवार को निजामपुर के पास ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया। इससे हाईवे पर जाम की समस्या बन गई। लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं सर्विस रोड के जगह-जगह से टूटने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली से गढ़ को जोड़ने वाले हाईवे-9 पर लाखों वाहन दिन रात गुजरते हैं। हापुड़ की सीमा यह मार्ग बदहाल पड़ा है। निजामपुर बाईपास के पास कई स्थानों पर सड़क टूटी हुई है। जहां वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ता है। रविवार को हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते निजामपुर बाईपास से लेकर जेएमएस कॉलेज तक ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया। सर्विस रोड से सभी वाहन निकाले गए, लेकिन यह सड़क भी जगह-जगह से टूटी हुई है। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने से यहां जाम लग गया। लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही।
ततारपुर बाईपास से सिंभावली तक इस हाईवे में दर्जनों स्थानों पर गड्ढे हैं। उपैड़ा फ्लाई ओवर पर भी सड़क काफी जर्जर हालत में है। आए दिन वाहन सवार इन गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं। हाईवे पर दो स्थानों पर टोल भी है, पिलखुवा में छिजारसी और गढ़ में अल्लाबख्शपुर के पास टोल प्लाजा है। लेकिन इसके बाद भी एनएचएआई द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम : हाईवे पर कार्य के चलते यह समस्या बन रही है। जल्द ही हाईवे की दोनों साइड खोल दी जाएंगी। वाहन चालकों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।