{"_id":"6144db328ebc3e137c27b116","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2260821111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि स्टोर का शटर तोड़कर हजारों रुपयों की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि स्टोर का शटर तोड़कर हजारों रुपयों की नकदी चोरी
विज्ञापन
बछलौता स्थित पतंजलि स्टोर में चोरी के दौरान सीसीटीवी में कैद हुए चोर।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि स्टोर का शटर तोड़कर हजारों रुपयों की नकदी चोरी
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता रोड स्थित पतंजलि स्टोर का शटर तोड़कर हजारों की नकदी चोरी कर ली। हालांकि समान चोरी नहीं किया। वारदात को अंजाम देते समय चोर स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। एक चोर कांच लगने से घायल भी हो गया। चोर कच्छा व बनियान पहने थे।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता निवासी शिवा चौधरी ने बताया कि बछलौता रोड पर उसका पतंजलि स्टोर है। बृहस्पतिवार देर रात आधा दर्जन चोरों ने स्टोर पर धावा बोला। पहले चोरों ने शटर रोड से खींचकर तोड़ दिया और फिर स्टोर के शीशे का मैन गेट तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने पूरे स्टोर को करीब आठ मिनट तक खंगाला। गल्ले में रखे 16700 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने शटर टूटा देखकर पीड़ित व पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की छानबीन कर साक्ष्य एकत्र किए। एक चोर को कांच का शीशा तोड़ने में चोट भी लगी है। पुलिस ने बिखरे खून के नमूने लिए हैं। सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कैद चोरों की तलाश की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।