{"_id":"61438c938ebc3eb623150dbc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2260183183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में टहलने निकली सिपाही की पत्नी से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में टहलने निकली सिपाही की पत्नी से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गली में टहलने निकली सिपाही की पत्नी से छेड़छाड़
हापुड़। घर से पड़ोस की दूसरी महिलाओं के साथ टहलने निकली बाबूगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सिपाही की पत्नी के साथ शराबी ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर
आरोपी ने उसे मोहल्ले से भगाने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसके पति उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। वर्तमान में पति की पोस्टिंग जनपद मुरादाबाद में चल रही है। इसके चलते पीड़िता अपने बच्चों के साथ घर पर रहती है। 14 सितंबर की रात वह मोहल्ला निवासी कुछ महिलाओं के साथ गली में टहलने के लिए निकली थी। इस दौरान शराब के नशे में धुत बाबूगढ़ कस्बा निवासी देवपाल बाइक पर सवार होकर पहुंचा और महिला के साथ गाली-गलौज कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को मोहल्ले से भगाने की धमकी दी। मामला बढ़ता देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। बुधवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी तलाश की जा रही है।