फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो महिला को लगाया करंट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो महिला को लगाया करंट
विज्ञापन

हापुड़। दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। आरोपियों ने करंट लगाकर उसे मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव नारायणपुर बासका निवासी कामिनी ने बताया कि एक दिंसबर 2020 को उसकी शादी जनपद बुलंदशहर के गांव पचौता निवासी दीपक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में लग्जरी कार व दो लाख रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि बंधक बनाकर कई-कई दिनों तक भूखा रखा जाने लगा। आरोपियों ने महिला को बिजला का करंट भी लगाया। चिकित्सकों से मिलीभगत कर उसे मानसिक रुप से विकृत साबित कराने का प्रयास किया। चार माह पहले उसे घर से निकाल दिया। 22 अगस्त को ससुराल पक्ष के लोग एकत्र होकर पीड़िता के मायके पहुंचे और बाल पकड़कर पीड़ित को जमीन पर घसीटा और हत्या का प्रयास किया। इसके बाद उसे जबरन कार में डालकर ले जाने लगे। लेकिन इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि महिला थाना में पीड़िता के पति दीपक समेत मिथलेश, करिश्मा, सुमित व कौशल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed